जमुई : सदर थाना क्षेत्र के सनकुरहा निवासी 58 वर्षीय उमा देवी की मौत गुरुवार को जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंझवे चौक के पास एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ जाने से हो गयी. मृतका के पति राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी उमा देवी खैरमा में विवाहित बेटी साधना से मिलने आयी थी. तभी उक्त चौक पर जमुई की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ गयी. इस घटना में मेरी पत्नी उमा देवी, पुत्री साधना और नाती रवि कुमार घायल हो गया.
बेटी से मिलने आ रही मां की सड़क हादसे में मौत
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के सनकुरहा निवासी 58 वर्षीय उमा देवी की मौत गुरुवार को जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंझवे चौक के पास एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ जाने से हो गयी. मृतका के पति राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी उमा देवी खैरमा में विवाहित बेटी साधना से मिलने […]

जिसे इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने पत्नी उमा देवी की गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया, जबकि बेटी और नाती का इलाज किया जा रहा है.
इलाज के दौरान भर्ती मरीज की गयी जान
जमुई : नगर क्षेत्र के विठलपुर निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी की मौत गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतका के पुत्र विष्णुदेव यादव ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह में मेरी मां को सांस लेने में तकलीफ होने पर इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल के चिकित्सक डा अरविंद कुमार ने बताया कि आवश्यक जांच के बाद उक्त मरीज के गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच जाने की सलाह दी गयी थी, लेकिन मरीज के परिजन उसे बाहर बेहतर इलाज को लेकर नहीं ले जा सके.