जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिले भर में सोमवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाकर देसी-विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया है. इस दौरान पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के हरनाहा चौक के समीप से 23 कार्टून विदेशी शराब तथा हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से 445 पाउच देसी शराब बरामद किया है.
23 कार्टन विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिले भर में सोमवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाकर देसी-विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया है. इस दौरान पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के हरनाहा चौक के समीप से 23 कार्टून विदेशी शराब तथा हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस […]

इस बाबत जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि उत्पाद पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. इस दौरान जब हमने डब्ल्यूबी 37 सी 3537 नंबर की मालवाहक वाहन की तलाशी ली तो उसमें बनाए गए तहखाने में से 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि उक्त वाहन से 750 मिलीलीटर शराब की 252 बोतल बरामद किया गया.
जबकि अलग ब्रांड के 180 मिलीलीटर शराब की 109 बोतल बरामद किया गया. एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है जिसने अपना नाम सन्नी सिंह बताया है तथा वह बलिया का रहने वाला है. वर्तमान में वह चितरंजन में कारोबार चलाता है. वह शराब की खेप को लेकर चितरंजन से लखीसराय में शराब की डिलीवरी करनी थी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
सीडीएफ ने जन शताब्दी एक्सप्रेस में बरामद की शराब
उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि राज्य मध्य निषेध शाखा द्वारा बनाए गए कमिश्नर डिटेक्टिव फोर्स (सीडीएफ) के द्वारा जमुई-लखीसराय-मोकामा रेलखंड पर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से तीन बैग में रखा 445 पाउच झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद किया गया है. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि मद्य निषेध की राज्य इकाई के द्वारा ट्रेनों में छापेमारी अभियान चलाए जाने को लेकर सीडीएफ का गठन किया गया है. छह सदस्यीय इस दल का नेतृत्व मध्य निषेध निरीक्षक निशांत कुमार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में उत्पाद पुलिस के द्वारा लगातार रेलगाड़ियों में भी जांच अभियान चलाया जाता रहेगा. मौके पर इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.