मुख्य सचिव ने पेयजल की पूरी व्यवस्था करने का दिया निर्देश

जमुई : राज्य सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर को दिया. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत के लिए कर्मियों की समुचित व्यवस्था करें.प्रत्येक […]

जमुई : राज्य सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर को दिया.

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत के लिए कर्मियों की समुचित व्यवस्था करें.प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 3 से 5 गैंग की व्यवस्था करें. इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में पेयजल आपूर्ति के लिए कम से कम दो टैंकर और आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक टैंकर की भी व्यवस्था करें.
सभी खराब पड़े चापाकल की मरम्मत जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें और जिन जगहों पर नल का जल योजना के तहत पानी टंकी के स्थापना करके पाइप लाइन बिछा दिया गया है, वहां पर भी पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दें.पेयजल की किसी भी कीमत पर कमी नहीं होनी चाहिए ,इसकी समुचित व्यवस्था करें और झाझा तथा जमुई नगर के बाहरी इलाकों में कचरा प्रबंधन के लिए जगह चिह्नित कर भेजना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >