गर्मी में पानी की समस्या दूर करना प्राथमिकता

झाझा : नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में डीपीआरओ की उपस्थिति में एक बैठक बुलायी गयी.बैठक की अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने किया. जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा कई लोगों ने भाग लिया. बीडीओ ने उपस्थित जन […]

झाझा : नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में डीपीआरओ की उपस्थिति में एक बैठक बुलायी गयी.बैठक की अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने किया. जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा कई लोगों ने भाग लिया. बीडीओ ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा कि इस गर्मी में पानी की समस्या सबसे पहले दूर करना है. खासकर सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जो पेयजल की संकट सामने आ रही है.
इसको लेकर प्रत्येक पंचायत के मुखिया सूचित करें कि किस क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न हो रहा है, उस क्षेत्र में पानी का स्त्रोत क्या है, इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को जल्द-से-जल्द दें. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में बंद पड़े चापाकल से लेकर चालू चापाकल की भी जानकारी देने की बात की.
डीपीआरओ संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस भीषण गर्मी में हर लोगों के सामने पानी की समस्या सबसे ज्यादा उभरकर आ रहा है. जिसे दूर करना हमलोगों की प्राथमिकता है. ऐसे में लोग भी पानी की बर्बादी न करें. जितना उपयोग है, उतना ही प्रयोग करें.
जहां भी पानी की समस्या हो तो इस बात की जानकारी स्थानीय पदाधिकारी को दें. ताकि उसे दूर किया जा सके. दूसरी ओर केशोपुर पंचायत के चितोचक गांव में पदाधिकारियों के द्वारा पानी की समस्याओं को लेकर निरीक्षण भी किया गया.
मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशीश शरण तिवारी, अंचलाधिकारी अमित रंजन, कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं पंचायत से संबंधित प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >