हुजूर, जान से मारने की धमकी दे रहा है, मुझे बचाएं

जमुई : झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी रंजन यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के ही रामस्वरूप यादव के द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. रंजन यादव ने कहा है कि राम स्वरूप यादव ने 2 मई को मुझे घर से बाजार जाने के दौरान धमकी देते हुए […]

जमुई : झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी रंजन यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के ही रामस्वरूप यादव के द्वारा गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है.

रंजन यादव ने कहा है कि राम स्वरूप यादव ने 2 मई को मुझे घर से बाजार जाने के दौरान धमकी देते हुए कहा कि तुम गांव छोड़कर चले जाओ. वरना तुम को जान से मार देंगे और तुमको झूठा केस में फंसा देंगे. उन्होंने कहा है कि रामस्वरूप यादव पर पूर्व से ही कई मामला चल रहा है और वह एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है. इसलिए रामस्वरूप यादव पर अविलंब कार्रवाई करके मुझे न्याय दिलाया जाए.
गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा निवासी धतूरी यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने भाई बुल्लू यादव, भतीजा पिंटू कुमार भतीजी काजल कुमारी व सिंकी कुमारी द्वारा परिवार के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि यह लोग मेरे परिवार के लोगों के साथ बार-बार मारपीट करते रहते हैं.
इसको लेकर मैंने कई बार थानाध्यक्ष को आवेदन दिया. लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. हुजूर इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई करके मुझे न्याय दिलाने का कृपा किया जाए. जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक मामला आया. जिन्हें जांच के पश्चात संबंधित थाना को निष्पादन के लिए भेज दिया गया. मौके पर दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >