बिजली तार की चपेट में आने से फसल जली

जमुई . सदर थाना क्षेत्र के भजौर निवासी कुंदन सिंह के खेत में लगी हुई गेहूं की फसल ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली का तार टूट कर गिर जाने से जलकर राख हो गयी. जानकारी देते हुए कुंदन सिंह ने बताया कि हम लोग मंगलवार को दोपहर में अपने घर में सोए हुए थे. अचानक […]

जमुई . सदर थाना क्षेत्र के भजौर निवासी कुंदन सिंह के खेत में लगी हुई गेहूं की फसल ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली का तार टूट कर गिर जाने से जलकर राख हो गयी.

जानकारी देते हुए कुंदन सिंह ने बताया कि हम लोग मंगलवार को दोपहर में अपने घर में सोए हुए थे. अचानक किसी आदमी ने मेरे घर पर आकर सूचना दी कि तुम्हारे खेत में एक ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिर गया है. जिससे तुम्हारे गेहूं के खेत में आग लग गया है.
आग लगने के कारण मेरे खेत में 15 कट्ठा में लगा हुआ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों के द्वारा आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि 15 कट्ठा में लगा हुआ गेहूं का फसल धू-धू करके जल कर राख हो गया. उन्होंने बताया की फसल क्षतिपूर्ति को लेकर मेरे द्वारा अंचलाधिकारी को आवेदन दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >