1231 परीक्षार्थियों ने दी सेमेस्टर 3 की परीक्षा, 22 अनुपस्थित

डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सेमेस्टर तीन की परीक्षा में सोमवार को कुल 1231 परीक्षार्थी शामिल हुए.

चंद्रमंडीह. डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सेमेस्टर तीन की परीक्षा में सोमवार को कुल 1231 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि इस दौरान दोनों ही पालियों में मिलाकर कुल 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर यहां स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय चकाई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं सोमवार को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में कला संकाय के कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ विषय में 291 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि विज्ञान संकाय के कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ विषय में 55 एवं वाणिज्य संकाय के कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ विषय में 17 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं इस दौरान कुल 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. साथ ही द्वितीय पाली में एइसी विषय में कुल 899 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं इस दौरान कुल 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय सहित केंद्राधीक्षक प्रो कुमार प्रसून्न रामाकृष्णन, प्रभारी प्राचार्य प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो दयानंद कश्यप, राजहंस पांडेय, राजेश कुमार, पिंकू कुमार, निवास कुमार राय, प्रवीण कुमार वर्मा, निशा कुमारी, संतोष वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, ओमजी, रानी कुमारी, रोशन कुमार, संदीप कुमार तांती, निशा विश्वास, चंद्रशेखर कुमार, चंदन यादव, गौरव कुमार, अरुण साह, संजय यादव, सोनम कुमारी, विवेक कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >