पटना : गांधी जी की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

पटना : महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, मोतिहारी में मंगलवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनायी गयी. कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने इस मौके पर गांधी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. इसके साथ उन्होंने कृषक छात्रावास एवं प्रशिक्षण हॉल का शिलान्यास भी किया. शिलान्यास स्थल पर एनपीसीसी लि बिहार जोन, […]

पटना : महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, मोतिहारी में मंगलवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनायी गयी. कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने इस मौके पर गांधी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया.
इसके साथ उन्होंने कृषक छात्रावास एवं प्रशिक्षण हॉल का शिलान्यास भी किया. शिलान्यास स्थल पर एनपीसीसी लि बिहार जोन, पटना के जोनल मैनेजर जगतवीर चौधरी ने जनहित से जुड़े उपरोक्त कार्य को देखकर उत्साहपूर्व आश्वासन दिया कि इस कार्य को गुणवत्ता पूर्वक एवं तय समय सीमा के भीतर कर लिया जायेगा.
कार्य नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड(एनपीसीसी लिमिटेड. भारत सरकार का उद्यम) द्वारा किया जा रहा है. इस खास मौके पर पर्यटन मंत्री प्रमोद सिंह, श्याम बाबू यादव, राजू तिवारी, राजेश गुप्ता, अखिलेश कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >