जमीनी विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

थाना क्षेत्र के जलगोड़वा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए आपसी विवाद में एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के जलगोड़वा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए आपसी विवाद में एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घायल बच्चे का इलाज गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घायल बच्चे की पहचान जलगोड़वा गांव निवासी कारू यादव के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही संजय यादव एवं उनकी पत्नी ने पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर बच्चे के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. इधर घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >