छात्रों को पौधारोपण की दिलायी गयी शपथ

जमुई:" विचार मंच के सदस्यों द्वारा रविवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर गांव में पौधारोपण किया गया. इसके मंच के सदस्यों ने अलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर मानपुर गांव तक साइकिल रैली निकाली तथा चौक चौराहा पर नुक्कड़ नाटक कर छात्र छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण करने की शपथ दिलाई गयी. […]

जमुई:" विचार मंच के सदस्यों द्वारा रविवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर गांव में पौधारोपण किया गया. इसके मंच के सदस्यों ने अलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर मानपुर गांव तक साइकिल रैली निकाली तथा चौक चौराहा पर नुक्कड़ नाटक कर छात्र छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण करने की शपथ दिलाई गयी. मौके पर मंच के सदस्य ने बताया कि पर्यावरण को बचाने और पृथ्वी को सुंदर बनाने के लिए केवल पेड़ पौधों का संरक्षण ही काफी नहीं है. बल्कि समय-समय पर पौधारोपण भी करना अनिवार्य है.

इसकी उपयोगिता हमारी कल्पना से बहुत अधिक है. एक औसत आकार का पौधा इतना आॅक्सीजन पैदा करता है जो एक परिवार के चार लोगों को जीवित रखने के लिए काफी है. यह किसी वरदान से कम नहीं है. हम सबों को अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए. क्योंकि पौधों की वजह से मौसम का चक्र संतुलित रहता है.


इस अवसर पर डा विनय कुमार, मंटू कुमार, रौशन कुमार, आकाश ठाकुर, रंजीत कुमार, मो तनहीक आलम, मो फिरदौस, संदीप कुमार, माला कुमारी, रेशमी कुमारी, कुमारी निशा सिन्हा, सोनाली वर्मा, सरिता कुमारी आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >