सहायक प्रबंधक को लिया हिरासत में

मामला बैंक से 3.30 लाख लूट का जमुई : शहर के एक निजी बैंक में शुक्रवार को लूट की घटना को लेकर बैंक के सहायक प्रबंधक रवींद्र कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दी. बताया कि पुलिस पूरी घटना पर नजर […]

मामला बैंक से 3.30 लाख लूट का

जमुई : शहर के एक निजी बैंक में शुक्रवार को लूट की घटना को लेकर बैंक के सहायक प्रबंधक रवींद्र कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दी. बताया कि पुलिस पूरी घटना पर नजर बनाये हुए है और जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. बताते चलें कि जिला मुख्यालय स्थित बोधवन तालाब के समीप स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस नामक निजी बैंक में शुक्रवार की शाम तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब तीन लाख 30 हजार रुपये लूट लिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >