IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज होगी सुनवाई, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 16 आरोपियों पर तय हो सकते हैं आरोप

IRCTC Scam: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुनवाई होगी. लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय किए जा सकते हैं. इससे पहले 29 अगस्त को इस मामले में सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने फैसला टाल दिया था.

IRCTC Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज (सोमवार) IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई होगी. ऐसे में लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें फिलहाल बरकरार हैं. लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत 16 आरोपियों पर आज आरोप तय हो सकते हैं.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने लालू प्रसाद समेत 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था. इन पर आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए IRCTC के होटलों के संचालन और रखरखाव का ठेका देने में नियमों की अनदेखी की गई थी. ईडी ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

जांच एजेंसी का आरोप

जांच एजेंसी की ओर से आरोप लगाया गया था कि टेंडर प्रक्रिया में किसी तरह से हेरफेर की गई और प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया. ईडी की माने तो, ठेका दिए जाने के एवज में लगभग तीन एकड़ की जमीन एक बेनामी कंपनी के माध्यम से हासिल की गई. इस मामले में ईडी की ओर से दावा किया गया था कि लालू प्रसाद और उनके परिवार के कनेक्शन इस कंपनी से जुड़े थे.

पहले सीबीआई ने की थी जांच

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में पहले जांच सीबीआई ने की थी लेकिन इसके बाद ईडी ने इस मामले को उठाया. इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया. टोटल 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी. पिछले साल ही आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार से जुड़े धाराओं में आरोप तय किया गया था. लेकिन आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया था.

निचली अदालत को दी थी चुनौती

इससे पहले मामले में 29 अगस्त को सुनवाई हुई थी. लेकिन कोर्ट ने फैसला टाल दिया था. लालू परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए हैं. ऐसे में आज कोर्ट की तरफ से क्या फैसला सुनाया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >