30 साल से ज्यादा की पुलिस सेवा, राष्ट्रपति पुरस्कार और लंबा अनुभव... जानिए कौन हैं बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा

IPS Preeta Verma: आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बिहार डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. डीजीपी विनय कुमार 21 दिनों की छुट्टी पर हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में प्रीता वर्मा जिम्मेदारी निभायेंगी. गृह विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

IPS Preeta Verma: बिहार के डीजीपी विनय कुमार 21 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में आईपीएस प्रीता वर्मा को DGP के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विनय कुमार के वापस आने तक प्रीता वर्मा जिम्मेदारी निभायेंगी. 15 सितंबर को गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई, जिसमें यह जानकारी दी गई. अधिसूचना जारी होने के बाद आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा हैं कौन, इसकी चर्चा तेज हो गई है.

1991 बैच की अधिकारी हैं प्रीता वर्मा

जानकारी के मुताबिक, प्रीता वर्मा वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं. उनके पास 30 सालों से भी ज्यादा का अनुभव है. इसके साथ ही राष्ट्रपति से उन्हें पुरस्कार भी मिल चुका है. कई पदों पर वह जिम्मेदारी निभा चुकीं हैं. प्रीता वर्मा 1991 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. सरकारी आईपीएस सिविल लिस्ट के रिकॉर्ड की माने तो, उनका होम स्टेट राजस्थान है और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन बीए है. साल 1992 को उन्होंने आईपीएस ज्वाइन किया था.

मिल चुके हैं ये पुरस्कार

प्रीता वर्मा को लेकर एक खास बात यह है कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के जरिए बतौर डायरेक्ट रिक्रूट आईपीएस में आई थीं. 2009 में उन्हें पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया. इसके बाद 2023 में राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस के लिए उनका नाम चुना गया. उस वक्त वह बिहार में DG Training के पद पर तैनात थीं. 2023 के MHA आईपीएस सिविल लिस्‍ट में उन्हें DG (ट्रेनिंग) बिहार के पद पर दर्ज किया गया था. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कई वरिष्ठ जिम्मेदारियों को संभाला.

वर्तमान पद की भी संभालेंगी जिम्मेदारी

साल 2026 में ही बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था. उस दौरान उन्हें जिम्मेदारी डीजी, होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा बिहार की कमान सौंपी गई थी. अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है. प्रीता वर्मा को उनके वर्तमान पद से हटाया नहीं गया है बल्कि डीजीपी के अतिरिक्त पद का प्रभार सौंप दिया गया है. डीजीपी विनय कुमार के अनुपस्थित रहने तक वे जिम्मेदारी संभालेंगी.

अधिसूचना में क्या कुछ कहा गया?

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, विनय कुमार को अपरिहार्य निजी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से छुट्टी मंजूर की गई है. उनका अवकाश 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक रहेगा. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उनके अवकाश की अवधि में बिहार के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार प्रीता वर्मा के पास रहेगा. DGP के वापस लौटने के बाद यह अतिरिक्त जिम्मेदारी समाप्त हो जाएगी.

Also Read: बिहार में 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 90 लाख जमाबंदियों में होगा सुधार, मुख्य सचिव ने CO-DM को दिया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >