बिहार में बनने वाले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की क्या-क्या है खासियत? लगभग 31 करोड़ से ज्यादा किए जायेंगे खर्च

Aqua Park Bhojpur: बिहार के भोजपुर जिले में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनाया जाएगा. इसके निर्माण में लगभग 31 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए जायेंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिलान्यास करेंगे. इसे लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं.

Aqua Park Bhojpur: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई तरह की पहल कर रही है. ऐसे में बिहार का पहला इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क भोजपुर में बनने वाला है. इसके बनने के बाद यहां लोगों को अलग एक्पीरियंस मिल सकेगा. जिले के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में पार्क का निर्माण होगा. करीब 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये निर्माण में खर्च किए जायेंगे.

आज सीएम सम्राट करेंगे शिलान्यास

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (सोमवार) एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे. सीएम सम्राट के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और एसपी राज लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन का मानना है कि एक्वा पार्क के निर्माण से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

एक्वा पार्क की क्या-क्या है खासियत?

  1. इस परिसर में टोटल 17 अलग-अलग प्रमुख अवयवों का निर्माण किया जाएगा, जो मत्स्य पालन के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाएंगे.
  2. उन्नत किस्म की मछलियों के जीरा (बीज) उत्पादन के लिए अत्याधुनिक हैचरी.
  3. री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम के तहत कम पानी में अधिक मछली उत्पादन हो सकेगा.
  4. मछलियों के लिए हाई क्वालिटी वाले चारे का स्थानीय स्तर पर उत्पादन हो सकेगा.
  5. पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए और मछलियों की बीमारियों और स्वास्थ्य जांच के लिए दो अलग-अलग मॉडर्न लेबोरेट्री बनाए जायेंगे.

एक्वा पार्क के बनने से क्या-क्या होगा फायदा?

  1. बिहार में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिल सकेगा.
  2. एक्वा टूरिज्म यानी जल कृषि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
  3. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
  4. मत्स्य उद्योग के विस्तार के साख बिहार को अलग पहचान और किसानों की आय बढ़ सकेगी.

    Also Read: रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >