बिहार के दो जिलों में अंबुजा और डालमिया लगाएगी फैक्ट्री, 1114 करोड़ रुपए का होगा निवेश

Industry In Bihar: बिहार में लगातार उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो, इसके लिए नई-नई नीतियां लाई जा रही हैं. ऐसे में अब बिहार के दो जिलों में अंबुजा और डालमिया सीमेंट फैक्ट्री लगाएगी. इसके लिए लगभग 1114.94 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

Industry In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री लगाई जाएगी. हाल ही में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआइपीबी) की बैठक हुई थी. इस बैठक में 16 परियोजनाओं को 2484.06 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस दिया गया, जबकि 46.86 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी गई.

बिहार में कंपनी करेगी 1114.94 करोड़ रुपये का निवेश

बैठक के दौरान मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड की सीमेंट यूनिट सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल रही. कंपनी 1114.94 करोड़ रुपये के निवेश से 8219 एमटीपीडी कैपेसिटी की सीमेंट यूनिट स्थापित करेगी. डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड को किशनगंज में 573.76 करोड़ रुपये के निवेश से 2.5 एमएमटीपीए कैपेसिटी की सीमेंट यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दी गई.

बिहार में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

जानकारी के मुताबिक, डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को मुजफ्फरपुर के महवल में 573.15 करोड़ रुपये के निवेश से 2.5 एमएमटीपीए कैपेसिटी की सीमेंट यूनिट लगाने की स्वीकृति मिली. सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

बिहार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की पहल

बिहार में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से कई तरह के पहल किए जा रहे हैं. राज्य के दो जिलों में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सीमेंट यूनिट को एक ‘गेम चेंजर’ के रूप में देखा जा रहा है. बिहार में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं. ऐसे में अंबुजा सीमेंट की भी एंट्री हो गई है, जिसे कहीं ना कहीं बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बिहार सरकार की ओर से राज्य को इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है.

Also Read: राजगीर-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइम टेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >