Indian Railways News: सहरसा, दरभंगा व सोनपुर से चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें दिन और Time

Indian Railways News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा एक नवंबर 2021 से अगली सूचना तक सहरसा-सरायगढ़, दरभंगा-हरनगर तथा सोनपुर-समस्तीपुर के मध्य तीन जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है.

Indian Railways News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एक नवंबर 2021 से अगली सूचना तक सहरसा-सरायगढ़, दरभंगा-हरनगर तथा सोनपुर-समस्तीपुर के मध्य तीन जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने जा रहा है. इस ट्रेन से यात्रा करने के दौरान यात्रियों को कोविड-19 मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा.

01- गाड़ी संख्या 05524 सहरसा-सरायगढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल 01 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन सहरसा से शाम 04 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 06 बजकर 50 मिनट पर सरायगढ़ पहुंचेगी.

02- गाड़ी संख्या 05523 सरायगढ़-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल 01 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन सरायगढ़ से शाम 07 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए रात 10 बजे सहरसा पहुंचेगी.

03- गाड़ी संख्या 05591 दरभंगा-हरनगर पैसेंजर स्पेशल 01 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन दरभंगा से सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 12 बजकर 15 मिनट पर हरनगर पहुंचेगी.

04- गाड़ी संख्या 05592 हरनगर-दरभंगा पैसेंजर स्पेशल 01 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन हरनगर से शाम 03 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए शाम 06 बजकर 20 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी.

05- गाड़ी संख्या 05512 सोनपुर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल 01 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन सोनपुर से 04 बजकर 08 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 08 बजकर 30 मिनट पर समस्तीपुर पहुंचेगी.

06- गाड़ी संख्या 05511 समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन समस्तीपुर से शाम 07 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए रात 11 बजकर 55 मिनट पर सोनपुर पहुंचेगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >