WATCH VIDEO : दुर्गा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, वीडियो में जानें रूट-तारीख

WATCH VIDEO : दुर्गा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, वीडियो में जानें रूट-तारीख

Festival Special Train : रेलवे ने छठ और दिवाली पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रा करना आसान होगा.

Festival Special Trains : त्योहारों की सीजन की शुरुआत होने वाली है. फेस्टिवल आने से पहले ही लोगो अपने घर आने की तैयारी करने लगते है. त्योहारों ने ट्रेन से बस तक हर सब की सीट फुल हो जाता है. इसको देखते हुए सरकार ने यात्रियों के लिए अहम फैसला लिया है. बिहार आने वालों के लिए अच्छी खबर है. उनके लिए कंफर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. इस फैसले से ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या भी कम होने की उम्मीद है.

छठ और दिवाली पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और कंफर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत कई बड़े शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है.

बिहार आने वालों के लिए राहत

त्योहारों का सीजन अक्टूबर से शुरू होने वाला है. ऐसे में बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है. इसी को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग शहरों से बिहार के कई जिलों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इनमें रक्सौल, मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा, दानापुर, जोगबनी और भागलपुर के लिए ट्रेनें शामिल हैं.

कौन सी ट्रेन कब चलेगी

सबसे पहले बात रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की. ट्रेन नंबर 05557/05558 हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. इसका परिचालन 22 सितंबर से 26 नवंबर तक होगा और यह कुल 10 ट्रिप लगाएगी.

मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर के बीच ट्रेन नंबर 05589/05590 भी 22 सितंबर से 26 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी और इसके 10 ट्रिप होंगे. सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन नंबर 05585/05586 हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी. इसका परिचालन 18 सितंबर से 29 नवंबर तक होगा और यह 11 ट्रिप लगाएगी.

दिल्ली से बिहार के लिए भी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच ट्रेन नंबर 04098/04097 को 10 नवंबर से फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर चलाया जाएगा. यह ट्रेन गाजियाबाद, गोरखपुर, नरकटियागंज, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ाई गई है. ट्रेन नंबर 04089/04090 अब 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 8 ट्रिप लगाएगी.

इसके अलावा नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन नंबर 04051/04052 का परिचालन 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक होगा. यह ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को चलेगी और कुल 9 फेरे लगाएगी.

जोगबनी और भागलपुर के लिए भी ट्रेन

आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के बीच ट्रेन नंबर 04007/04008 चलाई जाएगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी और हर शनिवार को आनंद विहार से रवाना होगी.

वहीं आनंद विहार से भागलपुर के बीच ट्रेन नंबर 04061/04062 का परिचालन 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा. खास बात यह है कि यह ट्रेन रोज चलेगी और गया, किऊल और जमालपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >