Indian Railways/IRCTC News: दो दिन बाद इस स्टेशन से चलेगी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए ट्रेनें. यहां जानिए क्या होगी इसकी टाइमिंग...

Indian Railways/IRCTC News: नवरात्रि अब बहुत नजदीक है. 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है. नवरात्र में भक्त देश के कोने-कोने में माता रानी का दर्शन करने भक्त पहुंचते है. इसी को देखते हुए रेलवे ने और आठ नई ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है. ये सभी ट्रेने कल से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. अब भक्तों को माता रानी के दरबार में पहुंचने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी. क्या आप भी माता रानी के दरवार में जाना चाहते है तो आइए जानते है वैष्णों माता की दरवार में कब और कितनी ट्रेनें जाएंगी. जम्मू कश्मीर, मैहर के शारदा मंदिर, मां विन्ध्यवासिनी देवी का मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, मां छिन्नमस्तिके मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं, रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर आस्था की धरोहर है. वहीं, असम के कामाख्या मंदिर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां छिन्नमस्तिके मंदिर काफी लोकप्रिय है. आइए जानते है माता रानी की दरबार में जानें के लिए किस रूट पर कितनी ट्रेनें चलेंगी...

Live Updates
11:13 AM. 10 Oct 20 11:13 AM. 10 Oct

यहां जानें माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कब है ट्रेन

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22439/22440) को भारतीय रेलवे ने 15 अक्टूबर से चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो अब आसानी से अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं.

4:55 PM. 10 Oct 20 4:55 PM. 10 Oct

जानिए इस ट्रेने की क्या होगी टाइमिंग

यह ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से चलेगी और दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पहुंचती है. वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से ये ट्रेन शाम 3 बजे चलती है और रात में 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है. यानी दिल्ली से वैष्णो देवी के बीच चलने में ये ट्रेन दोनों तरफ से 8-8 घंटे का समय लेती है. यह ट्रेन अम्बाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन और जम्मू तवी स्टेशनों से गुजरती हुई जाती है. रेलवे ने 15 अक्टूबर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ट्रेन से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:03 AM. 10 Oct 20 11:03 AM. 10 Oct

दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने के लिए जानें ट्रेनों का समय

12 अक्टूबर से 02313 सियालदह-नयी दिल्ली सुपरफास्ट एसी स्पेशल (वाया डानकुनी) सियालदह से शाम 4 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, एक दिन बाद 13 अक्टूबर से 02314 नयी दिल्ली-सियालदह सुपरफास्ट एसी स्पेशल (वाया डानकुनी) नयी दिल्ली से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सियालदह स्टेशन पहुंच जायेगी. पश्चिम बंगाल के लोग दिल्ली से दुर्गा माता की पूजा करने के लिए अपने घर जा सकते है.

11:03 AM. 10 Oct 20 11:03 AM. 10 Oct

यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेंगी. 12 अक्तूबर से 03071 हावड़ा-जमालपुर स्पेशल (वाया डानकुनी) हावड़ा से रात 9 बजकर 35 मिनट पर खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 7 बजकर 25 बजे जमालपुर पहुंचेगी. वहीं, 13 अक्तूबर से 03072 जमालपुर-हावड़ा स्पेशल (वाया डानकुनी) शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जमालपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी.

10:59 AM. 10 Oct 20 10:59 AM. 10 Oct

मुजफ्फरपुर से होकर चलेंगी ये ट्रेनें

गाड़ी संख्या 15211/12 दरभंगा अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 15269/ 70 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद मुजफ्फरपुर

गाड़ी संख्या 15559/ 60 दरभंगा-अहमदाबाद दरभंगा अंत्योदय

गाड़ी संख्या 15267/ 68 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय

गाड़ी संख्या 11034/ 33 दरभंगा-पुणे ज्ञान गंगा एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19269 /70 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 11061/ 62 दरभंगा-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस

10:24 AM. 10 Oct 20 10:24 AM. 10 Oct

रेलवें ने की आठ अन्य ट्रेन चलाने की घोषणा

रेलवें ने पहले पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली आठ अन्य ट्रेनों की घोषणा की. रेलवे ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इन आठ ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर यानि कल से शुरू हो जाएगा. दो ट्रेनें पुणे-अजनी के बीच चलेंगी, जबकि एक-एक ट्रेन मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-लातूर, पुणे-नागपुर, पुणे-अमरावती, कोल्हापुर-गोंदिया और मुंबई-नांदेड़ के बीच चलेंगी. ये सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी, जिसका मतलब है कि केवल आरक्षित सीट वाले ही उन पर सवार हो पाएंगे. भारतीय रेल ने भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी से जुड़ी हर Hindi News अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

10:24 AM. 10 Oct 20 10:24 AM. 10 Oct

जानें कहां से चलेंगी कितनी गाड़िया

पुणे-अजनी, पुणे-अमरावती और पुणे-नागपुर एसी ट्रेनें होंगी और सप्ताह में एक बार संचालित होंगी, जबकि मुंबई-लातूर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार बार चलेगी. अन्य स्पेशल ट्रेनें रोज चलेंगी. इनमें से कुछ ट्रेनों के लिए आरक्षण नौ अक्टूबर से शुरू होगा और बाकी का 11 अक्टूबर यानि को शुरू होगा. 30 सितंबर को नवीनतम ‘अनलॉक’ दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को अंतर्राज्यीय ट्रेनों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी.

मुख्य बातें

Indian Railways/IRCTC News: नवरात्रि अब बहुत नजदीक है. 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है. नवरात्र में भक्त देश के कोने-कोने में माता रानी का दर्शन करने भक्त पहुंचते है. इसी को देखते हुए रेलवे ने और आठ नई ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है. ये सभी ट्रेने कल से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. अब भक्तों को माता रानी के दरबार में पहुंचने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी. क्या आप भी माता रानी के दरवार में जाना चाहते है तो आइए जानते है वैष्णों माता की दरवार में कब और कितनी ट्रेनें जाएंगी. जम्मू कश्मीर, मैहर के शारदा मंदिर, मां विन्ध्यवासिनी देवी का मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, मां छिन्नमस्तिके मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं, रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर आस्था की धरोहर है. वहीं, असम के कामाख्या मंदिर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां छिन्नमस्तिके मंदिर काफी लोकप्रिय है. आइए जानते है माता रानी की दरबार में जानें के लिए किस रूट पर कितनी ट्रेनें चलेंगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >