नवादा के एक कोचिंग क्लास में सीट को लेकर विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत

नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है. एक कोचिंग क्लास में आगे बैठने को लेकर विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई है. इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

नवादा. जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. वहीं, जिले से अभी एक बड़ी खबर आ रही है. कोचिंग क्लास में विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई है. इसमें एक युवक घायल हो गया है. वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

कोचिंग क्लास विवाद को लेकर गोलीबारी

मामला जिले के नगर थाना के नवीन नगर मोहल्ले का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक कोचिंग क्लास में आगे बैठने को लेकर विवाद छात्रों में विवाद हो गया था. मामला काफी बढ़ गया था. वहीं, इस विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना भी हुई है. इसमें एक युवक घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. लोगों में डर व्याप्त हो गया है. खबर आगे अपडेट की जा रही है..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >