वैशाली के राघोपुर में संदिग्ध परिस्थिति में तीन की मौत, चार की हालत गंभीर, एक की आंखों की रोशनी गयी

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की चकसिंगार पंचायत के वार्ड नंबर छह दलित बस्ती में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी, वहीं पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी है. दो लोगों को पीएमसीएच भेजा गया.

राघोपुर (वैशाली). जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की चकसिंगार पंचायत के वार्ड नंबर छह दलित बस्ती में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी, वहीं पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी है. दो ��ोगों को पीएमसीएच भेजा गया.

वहां एक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इलाके में जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा जोरों पर है. ग्रामीणों ने शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया. इसकी सूचना पर सदर एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंच गये.

मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में रामजी राम के 28 वर्षीय पुत्र शिवकुमार राम और रामनारायण राम के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राम की मौत हो गयी. वहीं, शिवजी पासवान, उदय राम, दिनेश राम, विजय राम एवं पहाड़पुर निवासी लुल्ला बिंद की हालत नाजुक बनी है.

बुधवार की सुबह परिजनों ने शिवजी पासवान और उदय राम को पीएचसी राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया. डॉक्टर के अनुसार उदय राम की आंखों की रोशनी चली गयी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >