अगले 72 घंटे झमाझम बारिश के लिए तैयार रहें बिहार के इन जिलों के लोग, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में 4 से 6 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा चलने के आसार हैं. राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं अगले 72 घंटे के दौरान आपके जिला में मौसम का क्या हाल रह सकता है?

IMD Rain Alert: बिहार में मानसून का असर अगले तीन दिनों तक कई जिलों में दिखेगा. 4 से 6 सितंबर के बीच कहीं बारिश, कहीं गरज-चमक तो कहीं तेज हवा चल सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीनों दिनों अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट है. जानिए किस दिन आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम और कहां अलर्ट है.

4 सितंबर को कई जिलों में येलो अलर्ट

बिहार में मानसून की बारिश का दौर 4 सितंबर को जारी रहेगा. इस दिन उत्तर बिहार के कई जिलों के साथ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है.

इन जिलों में मानसून की बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है. बिहार के बाकी जिलों को हरे रंग में दिखाया गया है, यानी इन जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है.


5 सितंबर को मध्य और दक्षिण बिहार तक पहुंचेगा मौसम का असर

5 सितंबर को मानसून की बारिश का असर कुछ नए इलाकों में भी देखने को मिलेगा. इस दिन उत्तर बिहार के कुछ जिलों के साथ मध्य और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भी येलो अलर्ट है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा और गया में अलर्ट जारी है.

इन जगहों पर मानसून के कारण बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है और कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

6 सितंबर को मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

6 सितंबर को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है.

इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के ज्यादातर जिलों में इस दिन कोई अलर्ट नहीं दिखाया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >