बिहार के 24 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, भयंकर बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का डबल अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने आज बिहार में डबल अलर्ट जारी किया है. कुछ जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जबकि कुछ जिले में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रह सकता है.

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन भी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां मौसम ज्यादा बिगड़ा रह सकता है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से इस दौरान खेत में काम नहीं करने की अपील की है.

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भयंकर बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रह सकता है. बाकी के 14 जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. कोई भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, सुबह-सुबह काले बादलों ने कई हिस्सों को घेर लिया. तेज हवा भी चल रही है. मौसम विभाग ने पटना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दोपहर तक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इससे पहले सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही. साथ ही दोपहर तक कई हिस्सों में बारिश भी हुई. लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 2 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सीमांचल के कुछ जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. जबकि 3 सितंबर को 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. गोपालगंज और दरभंगा में भयंकर बारिश की चेतावनी है.

सितंबर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भादो (सितंबर) में भी मॉनसून के पूरी तरह मेहरबान रहने के आसार कम हैं. उपलब्ध पूर्वानुमानों में सितंबर में बारिश सामान्य से कम और असमान रहने के संकेत मिल रहे हैं. भादो के पहले हफ्ते में कई जगहों पर बारिश होगी, लेकिन धीरे-धीरे बारिश कम होने लगेगी.

Also Read: 32388 पदों पर BPSC शिक्षक भर्ती का आवेदन टला, जानें क्यों रुकी प्रक्रिया और अब क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >