West Bengal News: कोलकाता में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बिहार के युवक समेत 5 लोगों की मौत

हादसे में मरने वाले बाइक सवार रोहित कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. हालांकि, काम के सिलसिले में वह फिलहाल न्यूटाउन में रहता था. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे.

कोलकाता, मनोरंजन सिंह. पश्चिम बंगाल में सोमवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया. एक साथ 5 लोगों की मौत हो गयी. राजधानी कोलकाता में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात लेकटाउन थाना के दमदम पार्क इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी कार ने सिग्नल पर खड़ी एक बाइक और डंपर को टक्कर मार दी. इसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर 4 लोगों के मरने की ही पुष्टि की गयी है. दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

हादसे के वक्त महिला समेत 5 लोग थे कार में सवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतकों के नाम न्यूटाउन एक्शन एरिया वन निवासी बाइक चालक रोहित कुमार, उल्टाडांगा मेन रोड निवासी बबलू कुंडू, ड्राइवर हीरा और पूजा सिंह बताये गये हैं. घायलों के नाम राजेश मलिक और कुंदन मलिक बताये गये हैं. दोनों कोलकाता से सटे हावड़ा के गोलाबाड़ी के निवासी हैं. बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार में एक महिला समेत पांच लोग सवार थे. घटना देर रात डेढ़ बजे के करीब वीआईपी रोड पर हुई.

Also Read: Bengal News : बंगाल में एक दिन में 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, दर्जनों घायल दमदम पार्क के पास हुआ हादसा, लेक टाउन थाना ने शुरू की जांच

वीआईपी रोड पर दमदम पार्क के पास हुए हादसे की जांच लेक टाउन थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि देर रात एक डंपर लेक टाउन से एयरपोर्ट की ओर जा रहा था. डंपर वीआईपी रोड पर दमदम पार्क सिग्नल पर खड़ा था. उसके ठीक पीछे एक बाइक खड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक एसयूवी ने पहले बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इससे बाइक चालक को धक्का लग गया.

बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ने डंपर को मारी ठोकर

बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ने आगे खड़े डंपर में टक्कर मार दी. कार में सवार 5 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक चालक समेत तीन लोगों को गंभीर हालत में आरजी कर अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक चालक की मौत हो गयी. हालांकि, एक और के मरने की खबर आ रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बिहार के रोहित की भी हो गयी मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे में मरने वाले बाइक सवार रोहित कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. हालांकि, काम के सिलसिले में वह फिलहाल न्यूटाउन में रहता था. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे. कार से कुछ खाना भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मृत महिला पूजा कॉल गर्ल थी. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >