पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे ये 8 SH और NH, बिहार के किसी भी कोने से सिर्फ साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, जानिए 4 फायदे

Patna-Purnia Greenfield Expressway: बिहार में बनने वाला पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बेहद खास माना जा रहा है. इसके तैयार होने के बाद बिहार के किसी भी कोने से पटना सिर्फ साढ़े तीन घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा. इससे 8 एनएच और एचएस जुड़ेंगे.

Patna-Purnia Greenfield Expressway: बिहार में हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे नेटवर्क के जरिए सफर का मजा बदलने वाला है. राज्य में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सबसे अहम माना जा रहा है.

इस एक्सप्रेस वे के बनने से बिहार के विकास को नई रफ्तार मिल सकेगी. खास बात यह होगी कि बिहार के किसी भी कोने से पटना सिर्फ साढ़े तीन घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा. इस एक्सप्रेसवे का जुड़ाव दरभंगा सहित 6 जिलों से होगा. इतना ही नहीं, इस एक्सप्रेसवे से 8 एनएच और 8 एसएच जुड़ेंगे.

इन 8 नेशनल हाईवे से होगा जुड़ाव

• NH-22

• NH-527E

• NH-119D

• NH-231

• NH-322

• NH-122

• NH-131

• NH-27

इन 8 स्टेट हाईवे से होगा जुड़ाव

• SH-49

• SH-59

• SH-55

• SH-92

• SH-88

• SH-77

• SH-56

• SH-60

सांसद ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

इसे लेकर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'बिहार की विकास यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं बिहार सरकार के सतत प्रयासों से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे उत्तर बिहार के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा'.

आगे उन्होंने यह भी लिखा, 'इस महत्वाकांक्षी परियोजना से दरभंगा सहित उत्तर एवं पूर्वी बिहार की कनेक्टिविटी अभूतपूर्व रूप से मजबूत होगी. एक्सप्रेसवे के माध्यम से 8 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं 8 राज्य राजमार्गों का सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे पटना तक की यात्रा लगभग 3.5 घंटे में संभव हो सकेगी'.

इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के दरभंगा से जुड़ाव को लेकर पिछले दिनों सांसद ने जानकारी दी थी कि लगभग 250 किमी की कनेक्टिविटी में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से मॉडर्न तकनीक से बनेगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से पटना, वैशाली, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और पूर्णिया के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. यह एक्सप्रेसवे इन जिलों से ही गुजरेगा.

अंडरपास और आरओबी भी बनाए जायेंगे

जानकारी के मुताबिक, हाई-स्पीड पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे में 140 छोटे पुल बनाए जायेंगे. इसके साथ ही 21 हाई लेबल पुल बनेंगे. इसके अलावा 11 रेलवे ओवरब्रिज लगभग 21 इंटरचेंज से गुजरेगा. इसमें 322 अंडरपास बनाए जायेंगे. इस तरह से यह प्रोजेक्ट बिहार के विकास के लिए बेहद खास मानी जा रही है.

होंगे ये 4 फायदे

  1. इस एक्सप्रेसवे के बनने से जिलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी.
  2. बिहार के आर्थिक विकास को जोर मिल सकेगा. इससे उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा.
  3. एक्सप्रेसवे के बनने से क्षेत्रीय विकास को भी गति मिल सकेगी.
  4. लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ सकेंगे.

Also Read: बिहार के 31 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >