Indian Railways: हटिया-गोरखपुर-हटिया का समय बदला, हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन रात 10:30 बजे खुलेगी

गुरुवार यानी 2 मार्च 2023 को हटिया से खुलने वाली ट्रेन मौर्य एक्सप्रेस अपने तय समय से तीन घंटे विलंब से खुलेगी. ट्रेन संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस उस दिन अपने निर्धारित समय 16 बजकर 50 बजे के स्थान पर 180 मिनट विलंब से अर्थात रात में 19 बजकर 50 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

झारखंड की राजधानी रांची स्थित हटिया स्टेशन से खुलने वाली दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. अगर आपने बिहार या उत्तर प्रदेश जाने के लिए ट्रेन का टिकट कटवाया है, तो घर से निकलने से पहले एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए. कहीं आपकी ट्रेन का ही समय तो नहीं बदल गया है. जिन ट्रेनों का समय बदला है, उनमें एक ट्रेन हटिया से जमशेदपुर के बीच चलने वाली 08196 हटिया-टाटानगर पैसेंजर भी शामिल है.

मौर्य एक्सप्रेस 2 मार्च को हटिया से 3 घंटे देर से जायेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, गुरुवार यानी 2 मार्च 2023 को हटिया से खुलने वाली ट्रेन मौर्य एक्सप्रेस अपने तय समय से तीन घंटे विलंब से खुलेगी. ट्रेन संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस उस दिन अपने निर्धारित समय 16:50 बजे के स्थान पर 180 मिनट विलंब से अर्थात रात में 19:50 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर

बिहार के रास्ते झारखंड से उत्तर प्रदेश जाती है मौर्य एक्सप्रेस

इसी तरह ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन 3 मार्च 2023 को अपने निर्धारित समय सुबह 7:20 बजे के स्थान पर 200 मिनट विलंब से अर्थात दिन में 10:40 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन झारखंड के रांची से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीच हर दिन चलती है. ट्रेन बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश जाती है.

Also Read: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और टाटानगर-जम्मूतवी का रूट बदला, रांची-चोपन समेत कई ट्रेनें रद्द, जानें वजह

हटिया-टाटानगर के प्रस्थान समय में फिर बदलाव

उधर, लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 27 फरवरी 2023 के प्रस्थान समय में फिर से परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 18:10 बजे के स्थान पर 4 घंटे 20 मिनट की देर से यानी रात 22:30 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी. बता दें कि हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन का समय पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >