फाइल- 10- हर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय

हर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय

चौसा. श्रावण माह की पहली दूसरी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को ले क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों व शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही.चौसा महादेवा गंगा घाट से पवित्र गंगा नदी में स्नान कर जलभरी कर हजारों शिवभक्तों ने बोलबम की नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गो से अपने अपने गांवों में स्थित शिवालयों की ओर रवाना होते रहे जिससे पुरा क्षेत्र बोलबम व हर हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान होता रहा. दूर-दराज क्षेत्र से आये हजारों कांवरियों ने रविवार की रातभर महादेवा गंगा घाट से जलभरी कर डिजे की धुन पर थिरकते व बोलबंम के नारे लगाते हुए जाते रहे. जिससे चौसा कोचस, चौसा धनसोई व चौसा मोहनियां मार्ग रातभर बोलबम के नारों से गुंजायमान होता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >