hajipur news. संवाद में व्यक्तिगत के साथ सार्वजनिक समस्याओं पर महिलाओं ने की चर्चा

अब तक जिले के 2468 में से 1381 ग्राम संगठनों में हो चुका कार्यक्रम, जिनमें शामिल हुईं साढ़े तीन लाख महिलाएं

हाजीपुर. घूंघट की ओट से बाहर निकल अब समाज के विकास की नई कहानियों का किरदार बन रही हैं ग्रामीण महिलाएं. सरकार द्वारा आयोजित हो रहे महिला संवाद कार्यक्रमों में ये महिलाएं अपने व्यक्तिगत आकांक्षाओं के साथ ही सार्वजनिक समस्याओं पर मुखर होकर अपनी बात रख रही. कार्यक्रमों में उपस्थित पदाधिकारियों के माध्यम से महिलाएं अपने इलाके के विकास कार्यों के बारे में खुलकर अपनी बात रख रही हैं. रविवार तक जिला में 2468 ग्राम संगठनों में से 1381 ग्राम संगठनों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है, जिसमें लगभग 03 लाख 51 हजार ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं हैं. महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से अपेक्षाओं को संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पूरे राज्य में किया गया है. जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का संचालन हो रहा है. इसके लिए 21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रही हैं. इन रथों में एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफलेट्स, वीडियो कान्फ्रेंसिंग आदि की सुविधाएं हैं. एक रथ के माध्यम से प्रतिदिन दो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है. अभी तक कुल 1381 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें 3 लाख 51 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है.रविवार को महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया, जिसमें 7760 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई. ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं, जिससे आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएं. इसके साथ ही महिलाओं से व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में सरकार से अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है. इन सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है, आगे इसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी आडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से भी दिया जा रहा है, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही हैं, साथ ही मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >