नगर थाना क्षेत्र के अंदरकिला कुशवाहा चौक स्थित एक मकान में रविवार की दोपहर एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. इधर मोहल्ले में महिला की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के कई लोग जुट गये. लोगो ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतका की पहचान मध्यप्रदेश राज्य निवासी अजय उपाध्याय की पत्नी सुनैना कुमारी के रूप में की गयी. वहीं मौके पर मिले आधार कार्ड पर बिदुपुर थाना क्षेत्र का काशीनाथ सिंह की पुत्री सुनैना कुमारी लिखा था. मिली जानकारी के अनुसार सुनैना कुमारी का पति अजय उपाध्याय मध्यप्रदेश में एक दवा कंपनी में काम करता है. सुनैना कुमारी अपने दो वर्षीय बेटी के साथ पिछले कई वर्षों से कुशवाहा चौक स्थित एक किराये के मकान में रहती थी. रविवार को लगभग चार बजे सुनैना ने अपनी बेटी को खेलने के लिए दरवाजे पर भेज दिया था. बेटी जब खेल कर अपने रूम पर गयी तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद था. बच्ची के आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तोे बगल के किएएदार ने दरवाजा पीटा पर दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद किराएदार ने इसकी सूचना मकान मालिक एवं पुलिस को दी. पुलिस ने एफएसएल को दी इस घटना की सूचना : सूचना मिलते हैं नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़ा गया. अंदर के दृश्य देख सबके होश उड़ गए. महिला का शव फंखे से लटका हुआ था. मामले की छानबीन के बाद नगर थाने की पुलिस ने इसकी सूचना एफएसएल टीम को दी. सूचना पाकर पहुुंची एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल के दौरान मौके से कुछ सैंपल इकट्ठे कर आने साथ लेकर चली गयी. मृतका के पास से मिले मोबाइल से उसक परिजनों को सूचना देने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. नगर प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंदरकिला कुशवाहा मोहल्ले में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है. मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.