हाजीपुर: लालगंज में शॉर्ट सर्किट से पक्के मकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Vaishali News: लालगंज के करताहां थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से पक्के मकान में भीषण आग लग गई. चार कमरे, रसोई और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया.

Vaishali News: वैशाली जिले के लालगंज इलाके में स्थित करताहां थाना क्षेत्र के गुड़मिया में शुक्रवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक पक्के मकान में भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयानक लगी थी कि उसने देखते ही देखते चार कमरों सहित रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया. मामले को लेकर पीड़ित करताहां क्षेत्र के गुरमिया गांव निवासी रामविलास राय के पुत्र सुनील कुमार सुमन ने बताया कि वे सुबह के समय घर में चापाकल का मोटर चलाने के लिए इनवर्टर का उपयोग कर रहे थे. इसी दौरान इनवर्टर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकलने के साथ ही आग लग गई.

देखते ही देखते फैली लपटें

शुरुआत में घर में मौजूद परिजनों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग की लपटें बेकाबू होकर पूरे घर में फैल गईं और हादसे ने भयावह रूप ले लिया. आग की इस विभीषिका में घर के अंदर रखा कीमती फ्रिज, बेड, बिस्तर, महंगे फर्नीचर, कपड़े, अनाज, घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा अन्य सभी कीमती दस्तावेज जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

आग लगने की हाहाकार सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर जुट गए और अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास में लग गए. इसी बीच घटना की सुचना करताहां थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एवं फायर ब्रिगेड की दो छोटी और एक बड़ी दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा संकट टल गया.

मुआवजे की उठी मांग

घटना के बाद दुखी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता एवं उचित वित्तीय मुआवजा उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है. मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मी संदीप कुमार यादव ने बताया कि समय रहते आग पर तकनीकी रूप से नियंत्रण पा लिया गया, जिससे यह आग आसपास के अन्य रिहायशी घरों तक फैलने से बच गई. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे बिजली के उपकरणों एवं इनवर्टर का उपयोग पूरी सावधानीपूर्वक करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: समस्तीपुर के दो वांटेड बदमाशों का वैशाली में एनकाउंटर, STF और पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sushil kumar sing

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >