hajipur news. वैशाली ने भड़ी उड़ान, चलो मिलकर करें हम सब मतदान...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

गोरौल. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. स्वीप कोषांग लगातार प्रयासरत है कि छह नवंबर को आयोजित मतदान में अधिक से अधिक मतदाता वोट डाल सके. इसके तहत स्वीप कोषांग के जिला नोडल पदाधिकारी प्रतिभा गिरी के दिशा निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. इस आयोजन में बताया गया कि 6 नवंबर को होने वाले मतदान में हम सभी को बढ़-चढ़ कर भाग लेना है. पहले हमें मतदान करना है, फिर जलपान करना है, वैशाली ने भड़ी उड़ान, चलो मिलकर करें हम सब मतदान का नारा दिया लगाया गया. कार्यक्रम में सानू कुमार, धर्मेंद्र कुमार के अलावा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सरिता सिन्हा, नीलम कुमारी, कुमारी शारदा शक्ति सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका एवं शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >