समस्तीपुर के दो वांटेड बदमाशों का वैशाली में एनकाउंटर, STF और पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

Vaishali Encounter: समस्तीपुर से पीछा करते हुए वैशाली के बलिगांव में बिहार एसटीएफ और पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई. दो कुख्यात बदमाशों के पैर में गोली लगी. एफएसएल टीम जांच में जुटी है.

Vaishali Encounter: वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस, बलिगांव की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो कुख्यात अपराधी पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली दोनों अपराधियों के पैर में लगी है, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े. पुलिस ने दोनों को तुरंत अपनी कस्टडी में लिया और तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां सुरक्षा घेरे में उनका उपचार चल रहा है.

ताजपुर से पीछा कर रही थी टीम

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल दोनों अपराधी लूटपाट, डकैती और आर्म्स एक्ट की कई बड़ी आपराधिक घटनाओं में लंबे समय से वांछित चल रहे थे. शुक्रवार को समस्तीपुर के ताजपुर इलाके से ही समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ (STF) की विशेष टीम को उनके मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद से टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी. पुलिस की भनक लगते ही अपराधी बाइक से भागने लगे. पीछा करते-करते दोनों शातिर अपराधी वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में जा घुसे, जहां खुद को घिरा पाकर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई.

एसपी और एफएसएल की जांच

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा खुद दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये. उन्होंने पूरे मौके का मुआयना किया और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. वहीं, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर बारीकी से जाँच कर रही है. पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार और बाइक बरामद की है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: खिलौना पिस्टल लेकर शादी में लहराना पड़ा भारी, वैशाली के दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >