हाजीपुर में 'बिहार बंद' और छात्र आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गई सख्त एडवाइजरी, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

छात्र आंदोलनों को देखते हुए हाजीपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है. जानें क्या करें और क्या न करें.

Hajipur Bihar Bandh : बिहार बंद को लेकर सुबह से ही हाजीपुर में भी हलचल तेज है. साथ ही देशभर में छात्रों के आंदोलन और कई जगहों पर हुई तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए हाजीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. जंतर-मंतर से लेकर पटना और अब जिला व प्रखंड स्तर तक फैल रहे छात्र प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रशासन ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. इसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से चालू रखना है.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशासन के निर्देश (क्या करें)

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और छात्रों से अपील की है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से करें. प्रदर्शनकारियों को प्रशासन द्वारा जारी सभी वैध निर्देशों का पालन करना चाहिए और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान एवं समय का ही उपयोग करना चाहिए. लोगों से यह भी कहा गया है कि वे एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के रास्ते में कोई बाधा न आने दें. इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

अवैध गतिविधियों से बचने की चेतावनी (क्या न करें)

प्रशासन की सख्त एडवाइजरी के अनुसार किसी भी व्यक्ति को हिंसा, तोड़फोड़ या आगजनी जैसी अवैध गतिविधियों में बिल्कुल भी शामिल नहीं होना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान अपने साथ कोई भी हथियार, ज्वलनशील पदार्थ या खतरनाक वस्तु रखना सख्त मना है. लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अफवाह और भड़काऊ सामग्री का प्रचार-प्रसार करने से बचें. इसके साथ ही सड़क, रेलवे ट्रैक या किसी भी सार्वजनिक सेवा को बाधित करने और किसी अधिकारी से अभद्र व्यवहार करने का प्रयास न करें.

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से खास अपील

हाजीपुर जिला प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नागरिक अपनी बात को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रखें. किसी भी परिस्थिति में हिंसा, अफवाह या कानून तोड़ने वाली गतिविधियों का हिस्सा न बनें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : हाजीपुर : महुआ SBI के बाहर महिला से 48 हजार की चोरी, बेटे के साथ लौटते समय बाइक की डिक्की साफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >