वैशाली में ऑपरेशन नीलकंठ की बड़ी कार्रवाई, 72 किलो गांजा बरामद, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

वैशाली के भगवानपुर में पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 72 किलो गांजा बरामद किया. दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

Operation Neelkanth: वैशाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.

अड्डा चौक पर दो संदिग्ध लग्जरी गाड़ियों की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानपुर अड्डा चौक के पास दो संदिग्ध लग्जरी गाड़ियों में नशीले पदार्थ की खेप मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों की घेराबंदी कर दी. अचानक पुलिस की कार्रवाई से वहां अफरा-तफरी मच गयी.

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू की. कार्रवाई के दौरान वाहनों में सवार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई वाहनों की तलाशी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दी. दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों लग्जरी वाहनों की सघन तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कुल 72 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

पुलिस ने कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गयी तलाशी और अन्य दंडाधिकारी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करायी.

दोनों लग्जरी वाहन जब्त, तस्करी के नेटवर्क की जांच

गांजे की खेप बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था. साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिलने की उम्मीद है. पुलिस बरामद गांजे की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >