हाजीपुर: बेलसर पुलिस की कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

बेलसर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में नगवां गांव से दीप नारायण सहनी और सोरहत्था गांव से शंभू पासवान को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Hajipur News : बेलसर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान नगवां गांव निवासी दीप नारायण सहनी और सोरहत्था गांव निवासी शंभू पासवान के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, नगवां और सोरहत्था गांव में दोनों व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बेलसर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआई मनीष कुमार और अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाए.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

थाने में दोनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई. जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया.

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने या कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से शराब के सेवन, बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विशेष उत्पाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >