ताला तोड़ कर आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी

राजापाकर : थाना की राजापाकर दक्षिणी पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय राजापाकर पश्चिमी ब्रह्म स्थान विद्यालय कैंपस में स्थित राजापाकर पश्चिमी केंद्र संख्या 29 का ताला तोड़ कर चोरों ने कई सामानों की चोरी कर ली. इस मामले में सेविका रीता कुमारी ने राजापाकर थाने की पुलिस से शिकायत की है. सेविका ने आवेदन में […]

राजापाकर : थाना की राजापाकर दक्षिणी पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय राजापाकर पश्चिमी ब्रह्म स्थान विद्यालय कैंपस में स्थित राजापाकर पश्चिमी केंद्र संख्या 29 का ताला तोड़ कर चोरों ने कई सामानों की चोरी कर ली. इस मामले में सेविका रीता कुमारी ने राजापाकर थाने की पुलिस से शिकायत की है. सेविका ने आवेदन में बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 19 मार्च से ही आंगनवाड़ी केंद्र बंद है.

केंद्र में बच्चों के राशन व टेक होम राशन के लिए एक बोरा मसूर दाल, दो पैकेट चावल, उसका खुद का रसोई गैस सिलिंडर, किचेन के सभी बर्तन व अन्य सामान रखा हुआ था. बीते गुरुवार को जब वह सामान का पैकेट बना कर उसके वितरण के लिए केंद्र पहुंची तो केंद्र का ताला टूटा हुआ था. सेविका ने पुलिस से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >