वैशाली : महुआ में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नकद और दो लाख से अधिक के जेवरात चोरी

Hajipur theft : महुआ के मंगुराही गांव में एक घर में देर रात भीषण चोरी की वारदात हुई. चोरों ने ₹50 हजार नकद और ₹2 लाख से अधिक के कीमती जेवरात पार कर दिए. पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित कर दिया है.

Hajipur theft : महुआ थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर में घुसकर गोदरेज और अटैची का ताला तोड़ते हुए 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना महुआ थाना पुलिस को दे दी गई है.

बैंक से निकाले थे 50 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार मंगुराही वार्ड संख्या-6 निवासी मो. सफीक के पुत्र मो. अख्तर के घर में शुक्रवार रात चोरी हुई. मो. अख्तर की पत्नी संजीदा खातून शुक्रवार को बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर लाई थीं. यह राशि दुकानदारों और मजदूरों को भुगतान करने के लिए रखी गई थी.

सुबह हुई चोरी की जानकारी

शनिवार तड़के जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला. गोदरेज और अटैची का ताला टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद गायब थे. इसके अलावा बक्से में रखे दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dileep kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >