गंगा में स्नान के दौरान किशोरी का पैर फिसला, गहरे पानी में डूबने से गयी जान

बिदुपुर थाने के रामदौली ब्रह्मस्थान घाट पर रविवार की सुबह मां के साथ गंगा स्नान करने गयी 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गयी.

बिदुपुर. बिदुपुर थाने के रामदौली ब्रह्मस्थान घाट पर रविवार की सुबह मां के साथ गंगा स्नान करने गयी 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को शव खोजने के लिए सूचित किया. मृतका आलिया कुमारी उर्फ परी थाना क्षेत्र के नया टोला जहांगीरपुर के अरविंद कुमार सिंह की पुत्री बतायी गयी है, जो नवम वर्ग की छात्रा थी. परी की मां गुंजा देवी वैशाख में होने वाले एतवार-शनिचर पर्व को लेकर गंगा स्नान और अर्घ्य देने के लिए गयीं थी. स्नान करने के दौरान अचानक परी गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गयी, गांव में सूचना पहुंचते हीं कोहराम मच गया. इधर स्थानीय लोग नाविकों की सहायता से शव को खोजने में जुट गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी. सूचना पाते ही सीओ राजीव रंजन चौधरी एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को खोजने में जुट गये. समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम नदी में शव की खोज में लगी हुई थी.

सीओ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि स्नान करने के दौरान एक किशोरी की पैर फिसलने से गंगा नदी में डूबने से मौत हुई है. एसडीआरएफ टीम को किशोरी की खोज के लिए लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >