चेन्नई में फंसे मजदूरों के लिए दिये दस हजार रुपये

अरनिया (जंदाहा) : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर लॉकडाउन की वजह चेन्नई के तिरुपुर में फंसे सैकड़ों मजदूरों की मदद के लिए राजद जिला उपाध्यक्ष अरविंद राय ने दस हजार रुपये की सहायता राशि भेजी है. उन्होंने बताया कि जंदाहा, देसरी, महनार, राजापाकर सहित जिले के सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के कारण चेन्नई के […]

अरनिया (जंदाहा) : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर लॉकडाउन की वजह चेन्नई के तिरुपुर में फंसे सैकड़ों मजदूरों की मदद के लिए राजद जिला उपाध्यक्ष अरविंद राय ने दस हजार रुपये की सहायता राशि भेजी है. उन्होंने बताया कि जंदाहा, देसरी, महनार, राजापाकर सहित जिले के सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के कारण चेन्नई के तिरुपुर में फंसे हुए हैं. तिरुपुर में फंसे कई मजदूरों ने उनसे फोन पर संपर्क किया था. मजदूरों ने बताया कि उनके पास रुपये व खाने पीने का सामान खत्म हो गया है. लॉकडाउन के कारण काम बंद है. उन्होंने दस हजार रुपये मजदूरों के खाते में भेज कर तत्काल उक्त राशि से खाने पीने की सामग्री खरीदने को कहा है. श्री राय ने कहा है कि विपदा की इस घड़ी में सभी लोगों को जितना संभव हो उतना गरीबों की मदद करनी चाहिए. मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >