महुआ में भतीजे के मटकोर के दौरान चाचा की मौत से खुशी का माहौल गम में बदला

महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में शादी समारोह का माहौल उस समय गम में बदल गया,

महुआ.

महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में शादी समारोह का माहौल उस समय गम में बदल गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई. अचानक मौत होते चीख पुकार से कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 के रामरतन महतो के पुत्र छोटू कुमार की शादी की तैयारी बीते कई दिनों से चल रही थी. शनिवार की रात्रि पूजा मटकोर के बाद जैसे ही ग्रामीण भोजन करने के लिए बैठे कि हार्ट अटैक से छोटू के बड़े चाचा 55 वर्षीय मुन्ना महतो की मौत हो गयी. अधेड़ व्यक्ति की मौत होते ही महीनों से जिस घर में खुशी का माहौल था पलभर में गम में बदल गया और परिजनों की चीख पुकार से मातम छा गया. ग्रामीण महादेव ठाकुर, अजय ठाकुर, मुनेश्वर बैठा, देवेंद्र महतो, सुरेश महतो, बब्लू गुप्ता, देवेंद्र साह, रंजीत दास, अभिषेक कुमार ने बताया कि जिस घर से रविवार को भतीजे की बारात निकलने वाली थी, उस घर से चाचा की अर्थी निकाली गयी. इस तरह की हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों के साथ साथ सगे संबंधियों और ग्रामीणों में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >