तेजस्वी यादव की 'गिरफ्तारी' वाली फोटो वायरल, बीजेपी ने कसा तंज तो यूजर्स ने ली चुटकी

Tejashwi Yadav AI Viral Photo : नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच तेजस्वी यादव की एक AI जनरेटेड हिरासत की तस्वीर वायरल हुई है. बीजेपी ने इस फोटो को लेकर उन पर निशाना साधा है, जबकि यूजर्स इस पर मीम्स और तंज कस रहे हैं.

Tejashwi Yadav AI Viral Photo : दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में पुलिस उन्हें हिरासत में ले जाती दिखाई दे रही है. हालांकि, बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो को AI जनरेटेड और मॉर्फ्ड बता रहे हैं.

नीट मुद्दे पर जंतर-मंतर पर जुटा था विपक्ष

नीट परीक्षा में कथित धांधली और शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया था.

प्रदर्शन में गैरमौजूदगी के बीच वायरल हुई फर्जी फोटो

जंतर-मंतर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद मौजूद नहीं थे. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी पुलिस हिरासत वाली तस्वीर तेजी से शेयर की जाने लगी. तस्वीर सामने आते ही लोगों ने इसकी सत्यता पर सवाल खड़े कर दिए और इसे फर्जी करार दिया.

बीजेपी ने फोटो को लेकर तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

तस्वीर के सामने आते ही बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तेजस्वी यादव पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है. बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई मीम्स और पोस्ट शेयर किए हैं. पार्टी ने सवाल उठाया कि जब पूरा विपक्ष सड़कों पर संघर्ष कर रहा था, तब बिहार के नेता प्रतिपक्ष कहां थे.

सोशल मीडिया पर 'AI की गिरफ्तारी' बताकर चुटकी ले रहे लोग

इंटरनेट पर यूजर्स इस वायरल तस्वीर को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं. कई लोग इसे "AI की गिरफ्तारी" बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसे "डिजिटल आंदोलन" कहकर तंज कस रहे हैं. फिलहाल इस वायरल तस्वीर की प्रामाणिकता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read : हाजीपुर: अरवल में सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में महनार सीएचसी की ओपीडी ठप, बिना इलाज लौट रहे मरीज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >