पौधों में पानी डालने के दौरान करेंट लगने से किशोरी की मौत

बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में छत पर फूल के पौधे में पानी डालने के दौरान एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गयी.

बिदुपुर.

बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में छत पर फूल के पौधे में पानी डालने के दौरान एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गयी. किशोरी की करंट लगने से मौत की सूचना गांव में फैलते ही काफी संख्या में लोग मृतका के घर पर जुट गए. घटना की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका अंजील कुमारी बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी जीतू महतो की 13 वर्षीय पुत्री थी .इस संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि अंजील छठी क्लास में पढ़ती थी. रविवार को स्कूल बंद होने के कारण वह घर पर थी. सुबह अपने छत पर लगे फूलों के पौधे में पानी डालने गयी थी. इस दौरान वह छत के रास्ते आयी बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोगो की मदद से किशोरी को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया. मृतका के घर पर मचा कोहराम :मतका के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. मृतका के परिजनों ने बताया कि अंजली के पिता मजदूरी का काम करते है. सूचना मिलते ही मृतका के पिता अस्पताल पहुंचा. जहां अपने बेटी का शव देख रो-रोकर बुरा हाल था. इधर घटना की सूचना मिलते ही ही बिदुपुर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच कर मृतका के परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराया शव को घर लेकर चले गए. जैसे ही अंजली का शव घर पहुंचा काफी संख्या में लोग जुट गए. मृतका की मां अपनी बेटी का शव देख चित्कारमार कर रोने की आवाज सून मृतका के घर पर जुटे अन्य लोगो की आंखे नम हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >