बिहार में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री शुरू, CM सम्राट चौधरी ने हाजीपुर में मोबाइल रजिस्ट्रेशन वैन को दिखाई हरी झंडी

Bihar Paperless Land Registry : खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ किया. 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी.

Bihar Paperless Land Registry : खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हाजीपुर दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ. उन्होंने डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ किया.

Bihar Paperless Land Registry : पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था शुरू

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:45 बजे अक्षयवट राय स्टेडियम के हेलीपैड पर सुरक्षित उतरा. इसके बाद उन्होंने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे जमीन रजिस्ट्री सेवा की शुरुआत की और नई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का उद्घाटन किया.

बारिश के बीच सुरक्षित उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

लगातार खराब मौसम के बीच दोपहर 1:38 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हाजीपुर के आसमान में दिखाई दिया. दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर अक्षयवट राय स्टेडियम के हेलीपैड पर सुरक्षित उतरा. मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.


हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम सम्राट

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन, मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कार्यक्रम स्थल पर पहले से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.

80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मिली घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे जमीन रजिस्ट्री सेवा की शुरुआत की. उन्होंने इस सेवा के लिए तैयार विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों को निबंधन कार्यालय आने की परेशानी से राहत देना है.

पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का किया शुभारंभ

औपचारिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे हाजीपुर अवर निबंधन कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने राज्य में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ किया और नई डिजिटल व्यवस्था का अवलोकन किया. इस पहल से जमीन निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और कागज रहित बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

मंत्री, अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

Also Read : बारिश के बीच एक घंटा आगे बढ़ा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, अब इतने बजे पहुंचेंगे हाजीपुर, प्रशासन हाई अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >