राजद के 30वां स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक बोले- कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी की बड़ी पूंजी

RJD Foundation Day Hajipur : हाजीपुर में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. नेताओं ने सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

RJD Foundation Day Hajipur : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को हाजीपुर स्थित फन पॉइंट रिसॉर्ट में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी कारी शोएब, पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन, देव कुमार चौरसिया, उत्पल यादव, जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चन्द्रवंशी एवं मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला प्रभारी कारी शोएब ने पार्टी का ध्वजारोहण भी किया.

RJD Foundation Day Hajipur : सांस्कृतिक कार्यक्रम और खिलाड़ियों का सम्मान

स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. वहीं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया.

RJD News: संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कारी शोएब ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध पार्टी है. स्थापना दिवस पार्टी के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है.

Hajipur News: 30 वर्षों की यात्रा अधिकार की लड़ाई का इतिहास

पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि राजद की 30 वर्षों की यात्रा सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का इतिहास रही है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है. साथ ही युवाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा.

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करने और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. समारोह में सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Also Read: हाजीपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह नीला आसमान और सफेद बादलों का दिखा अद्भुत नजारा, भारी बारिश की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >