प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर में मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के रोजेदारों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही. इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश-प्रदेश में शांति, अमन-चैन व आपसी भाईचारे के लिए दुआ की. इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है. इन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है. इन्होंने कहा कि सभी धर्म हमें मानवता, सेवा और एक-दूसरे की मदद करने की सीख देते हैं, इसलिए समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. इफ्तार कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी, सतीश तिवारी, मो अनवर, मो जैनुद्दीन, गुड्डू, मो जफर सहित अन्य लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.