हाजीपुर : लखीसराय की घटना के बाद महनार में बढ़ी सतर्कता, बिना अनुमति झूला लगाने पर कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Mahnar Baba Ganinath Fair : महनार में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह के लिए लगाया जा रहा झूला पुलिस की कार्रवाई का शिकार हो गया. प्रशासनिक अनुमति न होने पर संचालक को झूला वापस ले जाना पड़ा. पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल.

Mahnar Baba Ganinath Fair : वैशाली के महनार में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह को लेकर प्रस्तावित मेले से पहले बिना प्रशासनिक अनुमति झूला लगाने पहुंचे संचालक पर पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है. पुलिस झूला संचालक को थाना ले गई और बाद में बिना अनुमति झूला नहीं लगाने की शर्त पर छोड़ दिया गया. शुक्रवार को संचालक ने झूला ट्रक पर लदवाकर वापस भेज दिया. हालांकि, संचालक को हिरासत में लिए जाने को लेकर पुलिस अधिकारियों के बयानों में अंतर सामने आया है.

बिना अनुमति झूला लगाने पहुंचे संचालक पर कार्रवाई

महनार नगर परिषद क्षेत्र स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह के अवसर पर मेला प्रस्तावित है. इसी दौरान गुरुवार को मंदिर के उत्तर तरफ स्थित खेत में एक ट्रक से झूला लाया गया. झूला उतारने का काम चल ही रहा था कि महनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई.

झूला संचालक को पुलिस थाने ले गई

पुलिस ने झूला संचालक मसौढ़ी, पटना निवासी राजू साह को थाना ले गई. इसके बाद झूला लगाने का काम रोक दिया गया. शुक्रवार की सुबह थाना से वापस लौटने के बाद राजू साह ने झूले को दोबारा ट्रक पर लदवाया और वहां से वापस भेज दिया.

अनुमति नहीं मिलने पर झूला वापस ले गया संचालक

राजू साह के अनुसार पुलिस ने उक्त स्थल पर प्रशासनिक अनुमति के बिना झूला नहीं लगाने के लिए कहा है. इसी वजह से उसने झूला वापस ले जाने का फैसला किया. शुक्रवार को झूला ट्रक पर लादकर वापस भेज दिया गया.

झूलों से भरा ट्रक

थानाध्यक्ष ने हिरासत में लेने से किया इनकार

महनार थानाध्यक्ष वेदानन्द सिंह ने झूला संचालक को हिरासत में लिए जाने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के झूला लगाने के कारण संचालक को गुरुवार को थाना लाया गया था और शुक्रवार को उसे छोड़ दिया गया.

एसडीपीओ ने थाना लाए जाने की पुष्टि की

महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के झूला लगाने के मामले में संचालक को थाना लाया गया था. उन्होंने कहा कि लखीसराय में हुई घटना के बाद विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इसी के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

पुलिस के दो बयानों से उठे सवाल

इस मामले में थानाध्यक्ष और एसडीपीओ के बयान में अंतर नजर आ रहा है. थानाध्यक्ष ने संचालक को हिरासत में लिए जाने से इनकार किया, जबकि एसडीपीओ ने बिना अनुमति झूला लगाने के कारण संचालक को थाना लाए जाने की पुष्टि की है. इसी विरोधाभास को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लखीसराय में हुई घटना के बाद मेलों और सार्वजनिक आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में बिना प्रशासनिक अनुमति झूला लगाने की कोशिश को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की. हालांकि, मेले में झूला लगाने की अनुमति और सुरक्षा मानकों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Read : हाजीपुर में 6 सितंबर को गरीब चौपाल यात्रा, जमीन-पेंशन से राशन तक की शिकायतें होंगी दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >