hajipur election news. चेहराकला में 114 केंद्रों में से 21 केंद्र संवेदनशील

केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी

चेहराकला. विधानसभा चुनाव के लिए चेहराकला प्रखंड में 114 केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 21 को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर है. इसके लिए यहां पर पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. यहां के आसपास के इलाके में पुलिस और दंडाधिकारी विशेष रूप से भ्रमणशील होंगे और लोगों से मतदान के लिए निर्भय होकर बाहर निकलने की अपील की जा रही है. चेहराकला प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 93 हजार 294 है. इनमें महिलाओं की संख्या 44251 व पुरुषों की संख्या 49042 है. प्रखंड में किन्नर मतदाता की संख्या एक है.

bihar election news

chehrakala election news

mahua election news

mahua chunav

चेहराकला प्रखंड के संवेदनशील बूथ

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मथना माल (उत्तर भाग) केंद्र-12

मदरसा समसिया इस्लामिया, चकमुन्नी (उत्तर भाग) केंद्र-23

सहकारिता भवन चपैठ ( दक्षिण भाग) केंद्र-28

बीएन उच्च विद्यालय, सेहान (पश्चिम भाग) केंद्र-31, मध्य भाग केंद्र-32 व पूर्वी भाग केंद्र-34

प्राथमिक विद्यालय, बहबलपुर छौड़ाही (दक्षिण भाग) केंद्र संख्या-41, मध्य भाग केंद्र संख्या-42 व उत्तर भाग केंद्र संख्या-43

उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय, अबबाकरपुर (दक्षिण भाग) केंद्र संख्या-45, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनपुर उर्दू ( उत्तर भाग) केंद्र संख्या-50, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलपुरा (उत्तर भाग) केंद्र संख्या-52, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंसूरपुर हलैया पूर्वी भाग कमरा नं-दो केंद्र संख्या 55, मध्य भाग केंद्र संख्या-56 व पश्चिम भाग केंद्र संख्या-57.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चेहराकला (पूर्वी भाग) केंद्र संख्या-70

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैला जलालपुर (पूर्वी भाग कमरा नंबर-1) केंद्र संख्या 71, (पश्चिम भाग) केंद्र संख्या 73 व प्राथमिक विद्यालय रामपुर डुमरी (उत्तर भाग) केंद्र संख्या 74.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रुसुलपुर फतह उर्दू ( उत्तर भाग) केंद्र संख्या 113.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >