hajipur news. अपनी-पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन

राजापाकर प्रखंड की बाकरपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव रामनरेश सिंह ने की

राजापाकर. प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव रामनरेश सिंह ने की. वही आज प्रखंड क्षेत्र में अंतिम दिन लग रहे शिविर में पंचायत कर्मियों ने फिर कमान संभाली. प्रखंड के कोई पदाधिकारी शिविर में नहीं पहुंचे. वहीं पंचायत के विभिन्न वार्डों से महिला पुरुष अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे. नीलम भारती ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि इंदिरा आवास योजना में आवास सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहले आवास विहीन लोग जॉब कार्ड बनवाएं .वहीं, जिनके पास शौचालय नहीं है. वे शौचालय के लिए आवेदन भरकर प्रखंड कार्यालय में जमा करें. वहीं, पंचायत में वार्ड सदस्यों द्वारा अनुरक्षक को 24 हजार की राशि नहीं देने के लिए अनेक आवेदन अनुरक्षकों ने दिया. वार्ड 13, 14 ,9 के अनुरक्षक ने बताया कि वार्ड सदस्य के खाते पर पैसा आया हुआ है लेकिन वह अनुरक्षक को भुगतान नहीं कर रहे हैं. जांच कर कार्रवाई की मांग की. वही जन्म मृत्यु के तीन आवेदन प्राप्त हुए. जिसे मौके पर निपटारा कर दिया गया. नल जल योजना में मरम्मत के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए, जिसे पीएचडी कर्मी को आवेदन उपलब्ध कराया गया. मनरेगा में जॉब कार्ड बनाने के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर उपस्थित नीलम भारती, राजीव कुमार, पंचायत सचिव राम नरेश सिंह, पीआरएस अविनाश कुमार, आवास सहायक अमरेंद्र कुमार, डाटा ऑपरेटर सोनाली कुमारी, पंचायत एकाउंटेंट सुनील कुमार सहित वार्ड सदस्यों में नीलम देवी ,दिनेश पासवान, सरोज पासवान, शोभा देवी सहित अनेक लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >