वैशाली: नीट में ऑल इंडिया रैंक 1527 हासिल करने वाले नवनीत राज का हुआ सम्मान, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह किया गया भेंट

Hajipur NEET Success story: दौलतपुर देवरिया में नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1527 प्राप्त करने वाले नवनीत राज को एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. उनकी उपलब्धि ने परिवार, समाज और जिले को गौरवान्वित किया है. यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है.

Hajipur NEET Success story: हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1527 प्राप्त करने वाले नवनीत राज को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

जदयू के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि नवनीत राज की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है.

शिक्षा के प्रति बढ़ेगा सकारात्मक माहौल

सुनील शर्मा ने कहा कि नवनीत राज ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन के साथ करने का आह्वान किया.

परिवार की भूमिका को भी सराहा गया

सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने नवनीत राज के परिवार की भूमिका की भी सराहना की. उनकी माता अनीता देवी, बड़े पापा मुकेश कुमार एवं पवन कुमार के सहयोग और मार्गदर्शन को उनकी सफलता में महत्वपूर्ण बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से ही विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर पाते हैं.

मौके पर विशुनदेव राय, अशोक राय, पूर्व मुखिया आलोक चंद्र राय, मुकेश कुमार सिंह, मदन राय, द्वारिक राय, राजेश राय, सुनील राय, भूषण पंडित और मो. फारूक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने नवनीत राज को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul Ray

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >