वैशाली: रजासन दोहरे हत्याकांड में SIT जांच की मांग, पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने सरकार से मांगा 2 करोड़ मुआवजा

Hajipur mukesh roshan News: हाजीपुर में सेना के जवान और उनके पिता की हत्या पर पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने परिवार के लिए सरकारी नौकरी और 2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है.

Hajipur mukesh roshan News: वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित रजासन गांव में सेना के जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय की हत्या के मामले में महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई.

पीड़ित परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना

पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रजासन गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने वैशाली के पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत कर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने तथा सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की.

2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

डॉ. मुकेश रौशन ने राज्य सरकार से मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि सेना के जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारिक राय सामाजिक रूप से सक्रिय थे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे. उनकी हत्या बेहद दुखद और निंदनीय घटना है.

थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिदुपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई की मांग की. इस दौरान नागेंद्र राय, अभिषेक चौधरी, संतोष चौधरी, राम बच्चन सिंह, मुन्ना राय, वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, युवराज यादव, कौशल यादव, अमोद सिंह, गुड्डू यादव, राणा सिंह, छोटू यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >