जुलूस में गूंजा हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश, ह से हिंदू, म से मुसलमान और हम से हिंदुस्तान बना आकर्षण का केंद्र

Hajipur News : जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि वैशाली एसपी स्वयं देर रात तक विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : मुहर्रम पर ताजिया जुलूस जढूआ कर्बला मैदान की ओर रवाना हुआ. इसी बीच एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शहर का पानदरीबा शाही अखाड़ा के आगे एक बड़ा बैनर लगा हुआ था, जिस पर लिखा था- ह से हिंदू, म से मुसलमान और हम से ये सारा हिंदुस्तान. साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश और विभिन्न धर्मों के प्रतीक चिन्ह भी बने हुए थे.

बैनर के साथ चल रहे युवाओं की तस्वीर लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद होती रही. शहरभर में इस संदेश की चर्चा रही और लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों लोग शामिल हुए

मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को हाजीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए. पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि वैशाली एसपी स्वयं देर रात तक विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

जुलूस में दो बड़े कूलर भी ले गए

जुलूस में इस बार भीषण गर्मी से बचने का भी अनोखा इंतजाम देखने को मिला. करीब 42 डिग्री तापमान और तेज धूप को देखते हुए हाजीपुर के नूनगोला किंग अखाड़ा ने दो बड़े हाईवा कूलर ठेला पर रखकर जुलुस ले साथ था. जिससे जुलूस के अखाड़े के सदस्य इसी तेज धुप में भी ठंडी हवा में रहे, जिससे उन्हें धूप और गर्मी से राहत मिलती रही.

हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया

मुहर्रम के पारंपरिक जुलूस में इस बार जहां एक ओर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश लोगों का दिल जीतता नजर आया, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी से बचने के लिए किया गया यह अभिनव इंतजाम भी चर्चा का विषय बना रहा.

इसे भी जानें. स्कूल पहुंचे बिना ऐप पर दर्ज कर दी हाजिरी, शिक्षक पर गड़बड़ी का आरोप, गोपालगंज DEO ने जारी किया नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >